Top Stories:
HALDWANI UTTRAKHAND

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में, कार्यक्रम में, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के अलावा कई बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद

Summary

हल्द्वानी हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। शरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू शरण और सचिव धीरज शरण ने कार्यक्रम […]

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना के एक वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। शरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू शरण और सचिव धीरज शरण ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

आपको बताते चलें कि हल्द्वानी क्षेत्र में सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट जनहित के मुद्दों को लेकर क्षेत्र में काफी भूमि सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू शरण महिलाओं को आत्म सम्मान से जीवन जीने की कला भी सिखा रही हैं। उनका मानना है कि यदि समाज में हर वर्ग की महिलाओं का स्तर ऊंचा होगा तो निश्चित ही इससे पूरा देश गौरवान्वित होगा।

ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू शरण कुमाऊं मंडल के फॉरेंसिक लैब के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉक्टर दयाल शरण की धर्मपत्नी हैं। डॉक्टर दयाल शरण पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। और उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मानों से पुरस्कृत भी किया जा चुका है।

कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उन्मुक्त कंठ से डॉक्टर दयाल शरण और रेनू शरण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दयाल शरण ने अपने क्षेत्र में लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, तो वहीं उनकी धर्मपत्नी महिला उत्थान के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस परिवार से उनका पुराना संबंध रहा है।

साथ ही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जिस तरह से सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट महिला उत्थान में काम कर रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर दयाल शरण को पूरा उत्तराखंड जानता है, उन्होंने अपनी बेहतर सेवा से प्रदेश में एक नया मुकाम हासिल किया है। तो वहीं उनके परिवार के लोग इस ट्रस्ट के माध्यम से समाज हित में बड़ा काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि भविष्य में उनके लिए समाज हित की पहल को लेकर कोई काम होगा तो वह इस ट्रस्ट के साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे गदरपुर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने शरण दम्पति को शुभकामनाएं प्रेषित कीं, तो वही जनपद उधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष पति सुरेश गंगवार ने भी शरण परिवार को शुभकामनाएं दी।

सरबती देवी ट्रस्ट के एक वर्ष पूरे होने पर कुमाऊं मंडल के कई प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें उत्तराखंड के युवा उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल, हल्द्वानी से कई वरिष्ठ डॉक्टर और पत्रकार भी सम्मानित किए गए। इस कार्यक्रम के मौके पर कुमाऊं मंडल के कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *