देखिए… यूक्रेन से जिला उ.सिं. नगर के लोगों की सकुशल वापसी के लिए जिला प्रशासन की टीम ऐसे कर रही है काम, यूक्रेन के इन पड़ोसी देशों में मौजूद हैं जिले के लोग
Summary
रुद्रपुर यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग लगातार जोर पकड़ रही है। लगातार 8 दिन से चल रही इस जंग में सबसे बड़ी दिक्कत वहां फंसे भारतीयों को लेकर है। जनपद उधम सिंह नगर के 54 लोग यूक्रेन के […]
रुद्रपुर
यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग लगातार जोर पकड़ रही है। लगातार 8 दिन से चल रही इस जंग में सबसे बड़ी दिक्कत वहां फंसे भारतीयों को लेकर है। जनपद उधम सिंह नगर के 54 लोग यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए थे। जिसमें से अब तक सिर्फ 5 लोग वापस आ पाए हैं।
जनपद उधम सिंह नगर के सभी लोगों को यूक्रेन से सकुशल वापस लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीम का गठन किया गया है। जो जनपद उधम सिंह नगर के लोगों से और उनके परिजनों से लगातार संपर्क स्थापित करने के साथ विदेश मंत्रालय से भी संबंध में स्थापित करने का काम कर रही है ।
अपर मुख्य अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद उधम सिंह नगर के यूक्रेन में उपस्थित सभी लोगों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस निगरानी के लिए बाकायदा एक टीम बनाई गई है जो लगातार यूक्रेन में फंसे जनपद ऊधमसिंह नगर के लोगों के परिजनों से वार्तालाप करते हुए उनकी स्थिति की जानकारी ले रही है।
उन्होंने कहा कि लगभग सभी लोगों की स्थिति को ट्रेस कर लिया गया है और काफी लोग यूक्रेन के आसपास के देशों में सुरक्षित पहुंच गए हैं । और सभी लोग जल्दी ही भारत वापस आएंगे।