Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण ..अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Summary

रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशों के क्रम में आज जनपद मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलक्टेª व सभी तहसीलो में उप जिलाधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यालयों का प्रातः 10 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कतिपय कर्मचारी/अधिकारी […]

रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशों के क्रम में आज जनपद मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलक्टेª व सभी तहसीलो में उप जिलाधिकारियों द्वारा विभिन्न कार्यालयों का प्रातः 10 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कतिपय कर्मचारी/अधिकारी अनुपस्थित पाये गये।

जिलाधिकारी ने बताया कि जो कर्मचारी/अधिकारी 10 बजे के बाद कार्यालय में उपस्थित हुये है उनको कडे निर्देश दिये कि समय से कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिये कि कार्यालय में समय से उपस्थित होवे व अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को भी समय पर उपस्थित होने के लिये निर्देशित करें।

निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में उपस्थित होने के बाद भी उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नही किये गये थे। उन्होने कहा कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी निरंतर किया जायेगा यदि आगामी निरीक्षण में कोई अधिकारी/कर्मचारी समय पर कार्यालय में 10 बजे उपस्थित नही पाया गया तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *