RUDRAPUR UTTRAKHAND

नशा मुक्ति अभियान के तहत एडीटीएफ टीम ऊधमसिंह नगर को मिली बड़ी कामयाबी ..30.45ग्राम स्मैक के साथ दबोचा

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर/अपराध के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महोदय […]

Spread the love

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर/अपराध के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महोदय रुद्रपुर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 10/2/2021 को मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सैंजनी मोड़ के पास एडीटीएफ टीम उधम सिंह नगर द्वारा अभियुक्त शावेज़ खान उर्फ समीर खान निवासी ग्राम दरऊ थाना किच्छा के कब्जे से 30.45 ग्राम smack उसके द्वारा स्मैक तस्करी में प्रयुक्त की जा रही कार स्विफ्ट नंबर यूके 06AF3081 से बरामद होने पर उसे धारा 8/21/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कराया। पूछताछ में अभियुक्त शावेज खान ने बताया कि वह यह smack यूपी के फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज व बहेड़ी से लेकर आता है और हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, वनभूलपुरा, रूद्रपुर तथा पहाड़ों में अन्य तस्करों के साथ मिलकर महंगे दाम पर बेचता है बेचता है।

स्मैक तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्विफ्ट कार भी स्मैक बिक्री के मुनाफे से प्राप्त रुपयों से खरीदना बताया।

अभियुक्त
शावेज़ खान उर्फ समीर
पुत्र असलम खान उर्फ असलम पठान
निवासी ग्राम दरऊ थाना किच्छा

गिरफ्तार करने वाली टीम
एसआई राजेश पाण्डेय प्रभारी एडीटीएफ उधम सिंह नगर,
कांस्टेबल आसिफ हुसैन एडीटीएफ,
कांस्टेबल धरमवीर सिंह एडीटीएफ,
कांस्टेबल मोहम्मद मोहसिन एडीटीएफ
कांस्टेबल नवीन चंद्र भट्ट एडीटीएफ
कांस्टेबल विनोद कन्याल एडीटीएफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *