Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

उत्तराखंड भाजपा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट रुद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मूल मंत्र

Summary

रुद्रपुर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कल 19 दिसंबर को भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी प्रथम बार जिला उधम सिंह नगर मैं प्रवास पर आ रहे हैं, और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट […]

रुद्रपुर

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कल 19 दिसंबर को भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी प्रथम बार जिला उधम सिंह नगर मैं प्रवास पर आ रहे हैं, और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ रुद्रपुर में विभिन्न चरणों में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।

प्रेस वार्ता जिलाध्यक्ष बीजेपी ऊधमसिंह नगर

पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री अजय भट्ट का रविवार को रुद्रपुर प्रवास का कार्यक्रम है ।

शिव अरोरा जिलाध्यक्ष bjp

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, मा. विधायक गण, मा.दर्जा राज्यमंत्री, मा. मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, विधानसभा प्रभारी/सह प्रभारी,सभी विधानसभाओं के कोर कमेटी के सदस्य एवं सभी विधानसभाओं की चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य, सभी विधानसभाओं के पूर्णकालिको के साथ ही विभिन्न संस्थाओं से जुड़े संभ्रांत लोग हिस्सा लेंगे। बैठक में चुनाव प्रबंधन को लेकर व्यापक रणनीति तय की जायेगी एवम आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा तय होगी।
पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री विवेक सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीधर, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, ललित बिष्ट भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *