Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

बीजेपी ने बढ़ाई महंगाई और बेरोजगारी, तो वहीं अरविंद केजरीवाल पहले दिल्ली के वादे करें पूरे…कु.नीटा डिसूजा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस

Summary

रुद्रपुर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी नीटा डिसूजा रुद्रपुर पहुंची। दरअसल आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तराखंड में सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व का आवागमन जारी है। प्रियंका गांधी के महिलाओं को विधानसभा चुनाव में आरक्षण […]

रुद्रपुर

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी नीटा डिसूजा रुद्रपुर पहुंची। दरअसल आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तराखंड में सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व का आवागमन जारी है। प्रियंका गांधी के महिलाओं को विधानसभा चुनाव में आरक्षण के बयान के बाद कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। रुद्रपुर पहुंची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं की भारी भीड़ वाली जनसभा को संबोधित किया।

यह कार्यक्रम पूर्व पालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश कमेटी प्रदेश की वरिष्ठ नेता मीना शर्मा के द्वारा आयोजित किया गया था। मीना शर्मा रुद्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रबल दावेदार हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश स्तर की महिला नेता भी मौजूद रहीं ।

मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी नीटा डिसूजा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। और उत्तराखंड में इस बार परिवर्तन तय है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उत्तराखंड में आकर घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वहां का हाल कितना खराब है, यह उन्हें भी पता है।

कुमारी नीटा डिसूजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय महिला कांग्रेस
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *