Top Stories:
DELHI

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी तो बदलेगा दिल्ली एनसीआर और मैदानी क्षेत्रों का तापमान

Summary

नई दिल्ली बदले मौसम के मिजाज के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोग 3 परेशानियों से जूझने लगे हैं। वायु प्रदूषण के साथ-साथ ठंड और कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने इन तीनों […]

नई दिल्ली

बदले मौसम के मिजाज के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोग 3 परेशानियों से जूझने लगे हैं। वायु प्रदूषण के साथ-साथ ठंड और कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने इन तीनों समस्याओं का सामना किया। शनिवार सुबह जहां ठंड में इजाफा देखने को मिला तो कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया। कुछ स्थानों पर कोहरे के चलते विजिबिलिटी 800 मीटर तक रही, लेकिन दिन चढ़ने का साथ कोहरा गायब हो गया।  उधर, भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान यानी रविवार से मौसम फिर करवट लेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते आए मौसम बदलाव के कारण आगामी दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके चलते ठंड में इजाफा होना तय है। इससे पहले  शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम यानी 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक  यानी 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को दिनभर आंशिक तौर पर बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुआ।मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही उत्तरी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली की ठिठुरन बढ़ा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह से तेजी से पारा गिरेगा व सर्दी बढ़ेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *