Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

होली के रंग में रंगी कौशल्या एनक्लेव कालोनी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि होली का त्यौहार है भारतीय संस्कृति की परम्परा

Summary

रूद्रपुर कौशल्या एनक्लेव में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोग होली गीतों पर जमकर थिरके। होली गीतों से पूरा माहौल होलीमय हो गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। […]

रूद्रपुर

कौशल्या एनक्लेव में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोग होली गीतों पर जमकर थिरके। होली गीतों से पूरा माहौल होलीमय हो गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


होली मिलन समारोह का बैठकी होली के बाद पुरूषोें की खड़ी होली का भी आयोजन हुआ। बैठकी होली में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का स्वागत किया । इस दोरान पूर्व विधायक ठुकराल भी होली के रंग में रंगे नजर आये। उन्होंने सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बैठकी व खड़ी होली पर्वतीय समाज की अहम होली होती है। इसके माध्यम से जहां समाज को संगठित किया जा सकता है। साथ ही पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी आत्मसात भी करती है ।

होली के इस कार्यक्रम के दौरान हरीश मिश्रा, ललित दुमका, पूरन सिंह खेड़ा, आनंद सिंह खेड़ा, चांद पंत, नारायण दास, रमेश गोस्वामी, राम सिंह मेहरा, सुनील, नेहा पांडे, हेमा गोस्वामी, कंचन हरबोला, रुचि बिष्ट, जानकी खेड़ा, लता दुमका, राधा नीमखेड़ा, अनीता, किरण मिश्रा, कल्पना मिश्रा, शोभा मिश्रा, अनीता रावत, सविता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *