Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

फ्लोरेंस नाइटिंगेल की सेवा भावना को याद कर मनाया अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस..कोविड महामारी भी एक युद्ध जैसी ..दया और सेवा भाव से करना है काम

Summary

रुद्रपुर अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर गुरुद्वारा सिंह सभा आवास विकास में चल रहे वैक्सीनेशन कैंप में देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा एवं वार्ड पार्षद रीना जग्गा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की सेवा में लगी हुई एएनएम दीपा जोशी को […]

रुद्रपुर

अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर गुरुद्वारा सिंह सभा आवास विकास में चल रहे वैक्सीनेशन कैंप में देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा एवं वार्ड पार्षद रीना जग्गा ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की सेवा में लगी हुई एएनएम दीपा जोशी को सम्मानित करते हुए उनसे केक कटवा कर कोविड-19 में काम कर रही नर्सों को शुभकामनाएं दी।

देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि कोविड-19 की महामारी में जहां रिश्तेदार मरीज के साथ नहीं जा सकते हैं, वहीं अस्पतालों में नर्सों द्वारा दिन रात कोविड-19 के मरीजों की सेवा कर उनका इलाज किया जा रहा है जिससे उन्हें जीवन दान मिल रहा है। जिसके लिए सभी नर्सें बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन में एएनएम दीपक जोशी ने रुद्रपुर की जनता को सबसे अधिक वैक्सीन लगवाने का काम किया है। साथ ही सामाजिक हित के लिए भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है । जिसके लिए देवभूमि व्यापार मंडल एएनएम दीपा जोशी का आभार व्यक्त करता है।

कार्यक्रम में एएनएम दीपा जोशी ने कहा कि जिस प्रकार क्रीमिया के युद्ध में फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्स ने सेवा कर मानवता का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया था। उन्होंने बताया कि फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल “द लेडी विद द लैंप” के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म एक समृद्ध और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में हुआ था। लेकिन उच्च कुल में जन्मी फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना।  उसी प्रकार कोविड-19 वायरस भी एक प्रकार का विश्व युद्ध है इसमें हमें नाइटेंगल से प्रेरणा लेते हुए मरीजों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको फ्लोरेंस नाइटेंगल से प्रेरणा लेनी चाहिए और सभी मरीजों का समान रूप से दया भाव से उपचार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *