जसपुर क्षेत्र में लिखी जाएगी विकास गाथा..विनय रोहिला जसपुर में हुआ एक दिवसीय मेले का आयोजन
Summary
जसपुर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय रोहिला के साथ जनपद उधम सिंह नगर […]
जसपुर
जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय रोहिला के साथ जनपद उधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी शिरकत की।
दरअसल जसपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में विनय रोहिला की बड़ी भूमिका रही है। विनय रोहिल्ला समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र स्टाल, रोजगार मेले और जनहितकारी योजनाओं को जसपुर में लाकर क्षेत्रवासियों को मदद करते रहते हैं।
अपने सरल स्वभाव के धनी माने जाने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता विनय रोहिला केंद्र के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के काफी करीबी माने जाते हैं। साथ ही अपनी मृदुभाषी कार्यशैली से वह जसपुर के विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मीडिया से बात करते हुए विनय रोहिला ने बताया कि यह रोजगार मेला कुशल काम करने वाले नौजवानों को सरकार की नीतियों से रूबरू कराएगा। साथ ही उनको जीवन में उन्नति के अवसर भी मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र को हर दिन एक नई सौगात देना उनका धर्म है। और वह जसपुर क्षेत्र की जनता के साथ हर सुख दुख की घड़ी में कदम से कदम मिलाकर चलने का माद्दा रखते हैं।
कार्यक्रम पहुंचे उधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने कहा कि विनय रोहिला इस प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अग्रणी नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विनय रोहिल्ला केंद्र की और राज्य की बहुत सारी योजनाओं को जसपुर क्षेत्र में लाने के लिए आतुर रहते हैं।