Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

बीजेपी जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के मजबूत प्रबंधन को देख गदगद हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ..थपथपाई पीठ

Summary

भव्य दिव्य कार्यक्रम को देख प्रदेश अध्यक्ष हुए गदगद.. सफल आयोजन के लिये जिला अध्यक्ष शिव अरोरा की थपथपाई पीठ आज प्रथम बार प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के जिला मुख्यालय रुद्रपुर आगमन पर आयोजित ऐतिहासिक बाईक रैली जिसमे हजारो की […]

भव्य दिव्य कार्यक्रम को देख प्रदेश अध्यक्ष हुए गदगद.. सफल आयोजन के लिये जिला अध्यक्ष शिव अरोरा की थपथपाई पीठ

आज प्रथम बार प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के जिला मुख्यालय रुद्रपुर आगमन पर आयोजित ऐतिहासिक बाईक रैली जिसमे हजारो की तादाद में जिला अध्यक्ष शिव अरोरा के नेतृत्व में ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली रुद्रपुर के प्रमुख स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसमें हमारी मुस्लिम महिलाये बडी तदात में शामिल हुई । इस सफल आयोजन के लिये प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जिला अध्यक्ष शिव अरोरा को अत्म्य प्यार के साथ उनकी पीठ थपथपा के बधाई देते हुए कहा निश्चित आपके नेतृत्व में रुद्रपुर में भव्य रैली का सफल आयोजन हुआ एव आपके कुशल प्रबंधन से निरतर भारतीय जनता पार्टी को जिले में मजबूती मिली है। शिव अरोरा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार प्रकट करते हुए कहा निश्चित रूप से यह सफल आयोजन देवतुल्य कार्यकर्ताओ की मेहनत एव आपके कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है कि आज रुद्रपुर में सफल बाइक रैली का आयोजन हुआ। जिसमें पर्वतीय लोकनृत्य, बंगाली परम्परा व भिन्न भिन्न तरह से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का ऐतिहासिक स्वागत हुआ। शिव अरोड़ा ने सफल आयोजन के लिये सभी कार्यकर्ताओं का एव प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *