Top Stories:
UTTRAKHAND उत्तरकाशी

बड़ी खबर..म.प्र. के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया घटनास्थल का दौरा,उत्तरकाशी क्षेत्र में म.प्र. के तीर्थ यात्रियों से भरी बस गिरी थी गहरी खाई में

Summary

देहरादून मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे के घटनास्थल का मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। दरअसल मध्यप्रदेश से यमुनोत्री धाम के […]

देहरादून

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे के घटनास्थल का मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया।


दरअसल मध्यप्रदेश से यमुनोत्री धाम के दर्शन करने जा रहे 29 तीर्थ यात्रियों से भरी बस 200 फीट खाई में जा गिरी थी। तीर्थ यात्रियों ने बस की बुकिंग हरिद्वार से कराई थी। जिसमें 27 लोगों की मृत्यु होने की सूचना थी। तीर्थ यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाल ली थी। इस बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर मृतक लोगों के प्रति सांत्वना व्यक्त की थी।

आपको बताते चलें इस घटना में मृत लोगों के लिए केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपये, मध्य प्रदेश सरकार ने 5 लाख रुपये तो वहीं उत्तराखंड सरकार ने 1लाख रुपये की आर्थिक मदद की स्वीकृति दी है। दुर्घटना स्थल का दौरा करने के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *