मार्च के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी हुआ 350 रुपये का इजाफा
Summary
रुद्रपुर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा। […]


रुद्रपुर
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का मिलेगा। जबकि घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

मार्च के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। महीने के पहले दिन ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए। अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये का हो गया है। होली से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

आपको बताते चलें कि गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

