Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने दूधिया बाबा छात्रावास में बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व,खिचड़ी भोज का हुआ भव्य आयोजन

Summary

रुद्रपुर पूरे देश में मकर संक्रांति, उत्तरायणी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। मकर संक्रांति पर्व पर दान और खिचड़ी भोज का विशेष महत्व बताया गया है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के […]

रुद्रपुर

पूरे देश में मकर संक्रांति, उत्तरायणी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। मकर संक्रांति पर्व पर दान और खिचड़ी भोज का विशेष महत्व बताया गया है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर खिचड़ी भोज का कार्यक्रम किया गया।

जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी ने दूधिया बाबा छात्रावास में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। खिचड़ी भोज के आयोजन में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी ने वहां के समस्त बच्चों के साथ खिचड़ी भोज का आनंद लिया।

खिचड़ी भोज कार्यक्रम में रुद्रपुर बीजेपी विधायक शिव अरोरा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य, भाजपा नेता सुरेश कोली, हरजीत राठी सहित अनेकों बीजेपी नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी ने बताया कि उत्तरायणी, मकर संक्रांति पर्व में दान और खिचड़ी भोज का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि उनके शीर्ष पदाधिकारियों के आदेश के अनुक्रम में उन्हें भी इस पुण्य लाभ का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि बीजेपी संगठन में मिले इस दायित्व की भूमिका का निर्वहन वह सदैव पूरी लगन से करते रहेंगे। इसके अलावा समाज की सेवा के लिए उन्हें जब भी कोई निर्देश प्राप्त होगा, वह उस सेवा की पंक्ति में सबसे आगे खड़े नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *