Top Stories:
LUCKNOW UTTARPRADESH

5 दिसम्बर को लखनऊ में सपा व्यापार सभा के व्यापारी महाकुंभ कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन,कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे प्रतिभाग

Summary

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर देहात पहुंच कर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गोविंद यादव के साथ कानपुर देहात जिला कार्यकारिणीं की समीक्षा की। साथ ही 5 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुम्भ […]

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर देहात पहुंच कर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गोविंद यादव के साथ कानपुर देहात जिला कार्यकारिणीं की समीक्षा की। साथ ही 5 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुम्भ को इतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से बाज़ारों में प्रचार करने की अपील भी की।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता के साथ प्रदेश सचिव कृपा शंकर त्रिवेदी व कानपुर मण्डल के अध्यक्ष व संगठन प्रभारी हरप्रीत भाटिया भी बैठक में मौजूद रहे।

प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना निश्चित है ,क्योंकि व्यापारी समाज पूर्ण रूप से सपा की सरकार बनवाने का मन बना चुका है। इस चुनाव में भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों, महँगाई, अपराध,इंस्पेक्टर राज, उत्पीड़न,नोटबन्दी,जीएसटी व बगैर तैयारी के लाकडाउन से पीड़ित व्यापारी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में वर्ष 2020 में 11,716 व्यापारियों ने आत्महत्या की।किसान बिल वापस लेना और पेट्रोल 10 रुपये कम करना, यह चुनाव को देखते हुए भाजपा का हथकंडा है, जो की दिखाता है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा अपने हार का अंदेशा लगा चुकी है।

अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की 5 दिसम्बर को समाजवादी व्यापार सभा द्वारा लखनऊ में व्यापारी महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। व्यापारियों का यह सबसे बड़ा जमावड़ा होगा जो कि व्यापारियों के भविष्य की रणनीति तय करेगा।व्यापारी समाज अपने सम्मान के लिए व न्याय के लिए समाजवादी पार्टी का पूर्ण साथ देने का मन बना चुका है। कानपुर देहात जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह व जिला कार्यकारिणीं की तारीफ करते हुए प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी महाकुम्भ में कानपुर देहात की विशेष भागेदारी रहेगी।अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर देहात के बाज़ारों व कस्बों में समाजवादी व्यापार सभा के प्रतिनिधियों की नियुक्ति पर ज़ोर दिया। जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कुछ पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिलवाते हुए आश्वासन दिया कि कानपुर देहात से व्यापारी महाकुम्भ में बड़ी भागेदारी रहेगी। बाज़ारों में व्यापारी महाकुम्भ का प्रचार किया जाएगा और हर बाज़ार से प्रतिनिधि पहुचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *