Top Stories:
KICHA UTTRAKHAND

सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा के आवास पर पहुंची भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, युवा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Summary

रुद्रपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा के आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी पहुंची। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के घर-घर भाजपा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के युवा […]

रुद्रपुर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा के आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी पहुंची।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के घर-घर भाजपा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए घरों में झंडा पोस्टर और स्पीकर लगाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी ब्लाक प्रमुख रुद्रपुर ममता जल्होत्रा के आवास पर पहुंची। वहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी जनहित नीतियों से आम नागरिक का दिल जीता है। साथ ही उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काम कर रही युवा सरकार इस प्रदेश के अभूतपूर्व काम कर रही है ।

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने कहा कि आने वाले साल में उत्तराखंड में एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यभार संभालने के दिन से ही युवाओं में एक गजब का उत्साह है और निश्चित तौर पर आने वाले समय में उत्तराखंड के युवा बीजेपी की सरकार बनाकर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *