Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

EXCLUSIVE.. आखिर क्या है उत्तराखंड खेल नीति 2021, खुद सुनिए खेल मंत्री अरविंद पांडे की जुबानी

Summary

 उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में खेल संस्कृति के विकास व उन्नयन हेतु उत्कृष्ट एवं प्रभावी ‘उत्तराखंड खेल नीति-2021’ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। दरअसल लम्बे समय से प्रदेश में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी एक नई खेल नीति […]

 उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में खेल संस्कृति के विकास व उन्नयन हेतु उत्कृष्ट एवं प्रभावी ‘उत्तराखंड खेल नीति-2021’ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। दरअसल लम्बे समय से प्रदेश में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी एक नई खेल नीति चाहते थे । देश में आज जिस प्रकार खेलों में युवाओं की रूचि तथा अनेक संभावनाओं ने आकार लिया है, इसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में युवाओं के हित में ‘उत्तराखंड खेल नीति-2021′ का निर्माण किया गया। उत्तराखंड के खेल मंत्री कैबिनेट बैठक में भाग लेने के लिए जनपद उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ।

जहां से वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया। उत्तराखंड खेल नीति 2021 पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद खेल मंत्री अरविंद पांडे काफी गदगद नजर आए और बाहर मीडिया से आकर बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के युवाओं खिलाड़ियों पर शिक्षकों और खेल प्रेमियों को बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *