DEHRADUN UTTRAKHAND

RSS के प्रांत प्रचारक के खिलाफ रचा जा रहा है षड्यंत्र, प्रदेश में उबाल, षड्यंत्रकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री से की कड़ी कार्रवाई की मांग

Summary

Spread the love

Spread the loveदेहरादून सोशल मीडिया ने आज समाज में एक नई क्रांति को जन्म जरूर दिया है लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर भ्रांति पूर्ण खबरें फैला कर लोगों को गुमराह करने का काम भी किया जाता है। दरअसल पिछले […]

Spread the love

देहरादून

सोशल मीडिया ने आज समाज में एक नई क्रांति को जन्म जरूर दिया है लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर भ्रांति पूर्ण खबरें फैला कर लोगों को गुमराह करने का काम भी किया जाता है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह पर अपने रिश्तेदारों को उत्तराखंड में अलग-अलग विभागों में नौकरी देने की भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर यह भ्रामक खबर इतनी ज्यादा वायरल कर दी गई है कि लोग अब इस भ्रांति पूर्ण खबर पर राजनीति करने भी उतर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वही सूची सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से जारी की है।

हालांकि इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर राजनीति भी तेज हो गई है। इसी सूची को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाहक प्रांत प्रचारक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक पत्र लिखकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वही ऐसी भ्रांति पूर्ण सूची के जारी होने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में खासा रोष देखा जा रहा है। सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस फर्जी सूची की जांच कराने की मांग भी की है।

तो वही बीजेपी के एक संगठन पदाधिकारी ने इस खबर को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा की युद्धवीर सिंह भारत माता के सच्चे सपूत हैं और भारत भूमि की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने बलिदान किया है। और यह सिर्फ एक षड्यंत्र का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *