Top Stories:
RUDRAPUR UTTRAKHAND

संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर को भारत बंद का कांग्रेस पार्टी करेगी समर्थन,केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की कठपुतली .हिमांशु गाबा

Summary

रूद्रपुर कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद का कल पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करेगी। गावा ने कहा कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है हर लड़ाई में किसानों का पूरा साथ दिया […]

रूद्रपुर

कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद का कल पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करेगी। गावा ने कहा कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है हर लड़ाई में किसानों का पूरा साथ दिया जायेगा। जारी बयान में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ लम्बे समय से किसान लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन पूंजीपतियों की कठपुतली बनी केन्द्र सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद को पार्टी अपना पूरा समर्थन करेगी। भारत बंद के दौरान कल जिले में बाजार बंद कराने सहित जुलूस प्रदर्शन आदि जो भी कार्यक्रम होंगे उनमें किसानों को पूरा सहयोग देकर भारत बंद को सफल बनाया जायेगा। हिमांशु गावा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों को नुकसान पहुंचाने की अपनी नीति पर अड़ी है और वह किसानों से बात तक नहीं कर रही है। जनवरी से किसानों का आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार के कानों में जूं नहीं रेंगी है। मोदी सरकार किसानों के कल्याण की बात तो करती है लेकिन असलियत यह है कि उसके शासन में किसान का संकट लगातार बढ़ रहा है। मोदी सरकार में पिछले सात साल के दौरान कृषि पर लागत 25 हजार रुपए बढ़ी है और किसान की प्रतिदिन आय 27 रुपए रह गई है। गावा ने कहा किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। हर लड़ाई में किसानों को पूरा सहयोग दिया जायेगा। हिमांशु गावा ने व्यापारियों से अन्नदाता के साथ हो रहे अन्याय के विरोध् में कल अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *