KANPUR UTTARPRADESH

समाजवादी व्यापार ने भरी हुंकार .. समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश का मंडलीय सम्मेलन मर्चेंट चेंबर हाल सिविल लाइन्स कानपुर में हुआ आयोजित

Summary

Spread the love

Spread the loveकानपुर धीरे-धीरे अब चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भी अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए लगातार प्रयासरत है। समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा की ओर से 2022 में उत्तर प्रदेश में […]

Spread the love

कानपुर

धीरे-धीरे अब चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भी अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए लगातार प्रयासरत है। समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा की ओर से 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए लगातार व्यापारियों के बैठक और सभाओं का दौर जारी है।

इसी क्रम में समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश का मंडलीय सम्मेलन मर्चेंट चेंबर हाल सिविल लाइन्स कानपुर में आयोजित हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गर्ग ( विधायक सहारनपुर ) मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेन्द मोहन अग्रवाल ने की और विशिष्ट अथिति अमिताभ बाजपेई ( विधायक आर्य नगर) मौजूद रहे ।

समाजवादी पार्टी में संगठन की मजबूती के हिसाब से सभी प्रकोष्ठों का बहुत अहम रोल होता है। उसमें व्यापार सभा पिछले साढे 4 साल से लगातार केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों को लेकर आम आदमी और व्यापारियों तक अपनी आवाज पहुंचाने का काम करती रही। कार्यक्रम में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने हर स्तर के व्यापारी का गला घोटा है। जीएसटी पर बिना कुछ सोचे समझे हर छोटे बड़े व्यापारियों पर थोप दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों की विरोधी है।

तो वही प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश के सभी व्यापारी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की जनहित वाली सरकार को एक बार फिर वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की हर नीति प्रदेश के हर स्तर के व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है। तो वही कार्यक्रम में कानपुर देहात के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि उनका मजबूत संगठन प्रदेश के हर स्तर के व्यापारी को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगा और साल 2022 में अखिलेश जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर दम लेंगे । कार्यक्रम में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पोरवाल, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण सहित कानपुर मंडल के सभी जिलाध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में पहुंचे व्यापारी गण मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *