RUDRAPUR UTTRAKHAND

डी.पी.एस रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट में किया शानदार प्रदर्शन..चेयरमैन ने दी बधाई

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की पूर्व छात्र तनिष कनोडिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित […]

Spread the love

रुद्रपुर

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की पूर्व छात्र तनिष कनोडिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (जनवरी 2026) में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तनिष ने कुल 468 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है।

उनकी यह उपलब्धि पूरे डी.पी.एस रुद्रपुर परिवार के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
वहीं विद्यालय के एक अन्य प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा कशिश नरूला (बैच 2023-24) ने हाल ही में घोषित परिणामों में सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण ने पूरे डीपीएस रुद्रपुर परिवार को गौरवान्वित किया है।

कशिश ने अब ग्रुप-2 की तैयारी शुरू कर दी है और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता के लिए छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी और वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और युवा प्रतिभाओं में विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया गया।
विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *