RUDRAPUR UTTRAKHAND

पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा ठोस अपशिष्ट एवं कचरा प्रबंधन कार्य योजना हुई लागू

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के कचरे से निपटने के लिए जिला पंचायत कार्यालय उधम सिंह नगर द्वारा जंग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को पॉलीथिन और प्लास्टिक से भविष्य […]

Spread the love

रुद्रपुर

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के कचरे से निपटने के लिए जिला पंचायत कार्यालय उधम सिंह नगर द्वारा जंग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को पॉलीथिन और प्लास्टिक से भविष्य में होने वाले खतरे को लेकर जानकारी दी जा रही है। दरअसल प्लास्टिक और पॉलिथीन के कचरे ने पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। जिसके लिए माननीय उच्च न्यायालय ने सरकार और पंचायत स्तर कार्यालयों को यह निर्देशित किया है कि लोगों को प्लास्टिक और पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने का काम करें।

वहीं मीडिया से बात करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष उधम सिंह नगर रेनू गंगवार ने बताया की जिला पंचायत के कर्मचारी पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम लगातार चला रहे हैं। साथ ही अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि पॉलिथीन और प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है और लोगों को प्लास्टिक और पॉलिथीन से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक करने का काम भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *