RUDRAPUR UTTRAKHAND

कावड़ मेला 2023 के लिए हरिद्वार जिला पंचायत कार्यालय कावड़ियों के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटा

Summary

Spread the love

Spread the loveकावड़ मेला 2023 के लिए कार्यालय जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं ।दरअसल प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी हरिद्वार कावड़ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। […]

Spread the love

कावड़ मेला 2023 के लिए कार्यालय जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं ।
दरअसल प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी हरिद्वार कावड़ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला पंचायत हरिद्वार कार्यालय द्वारा कावड़ियों के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी स्तर पर काम शुरू हो चुका है। जिला पंचायत कार्यालय हरिद्वार द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें स्वच्छता अभियान, पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्नान घर प्रमुख रूप से शामिल हैं ।वहीं जिला पंचायत कार्यालय हरिद्वार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों को जागरूक किया गया ।

  1. जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा कांवड मेला 2023 के लिए नहर पटरी पर जगह-जगह शौचालय, स्नान घर पेयजल एवं साफ- सफाई का कार्य तीर्व गति से कराया जा रहा है जिसमें जिला पंचायत के समस्त अधिकारी / कर्मचारी कांवड़ मेले की ड्यूटी पर तैनात किये गये है।
  2. जिला पंचायत द्वारा निरन्तर सम्पूर्ण जिला हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य किये जा रहे है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास हो रहा है।
  3. जिला पंचायत द्वारा ग्राम मजाहिदपुर सतीवाला में रिसाइक्लिंग प्लॉट स्थापित किया गया है जिससे प्लास्टिक निस्तारण होगा।
  4. प्रत्येक ब्लाक में 01 काम्पैक्टर स्थापित किया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पनास्टिक उन्मूलन में सहयोग मिलेगा।
  5. जनपद हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों से अनुरोध है कि जिला पंचायत का बकाया / अवशेष धनराशि हड्डी चमड़ा, दुकान किराया, लाईसेन्स शुल्क, विभव एवं सम्पत्ति कर लाईसेन्स फीस तहबाजारी पैंठ आदि समय-समय पर कार्यालय जिला पंचायत में करते रहे।
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *