RUDRAPUR UTTRAKHAND

23 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे रुद्रपुर,विधायक ठुकराल ने दी पूरे कार्यक्रम की जानकारी

Summary

Spread the love

Spread the loveरूद्रपुर- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम बनने के बाद पहली बार 23 जुलाई को रूद्रपुर पहुंचेंगे। पुष्कर सिंह धामी पूरे दिन रूद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम भी करेंगे। सीएम धामी से […]

Spread the love


रूद्रपुर-

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम बनने के बाद पहली बार 23 जुलाई को रूद्रपुर पहुंचेंगे। पुष्कर सिंह धामी पूरे दिन रूद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम भी करेंगे। सीएम धामी से दूरभाष पर हुई वार्ता के बाद विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के 23 जुलाई को रूद्रपुर आने का कार्यक्रम फाईनल हो गया है। इसकी सूचना खुद उन्हें सीएम धामी ने दूरभाष पर दी है। विधायक ठुकराल ने बताया कि 23 जुलाई को पुष्कर धामी सीएम बनने के बाद पहली बार रूद्रपुर आयेंगे। यहां आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रूद्रपुर में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा वह अधिकारियों की अलग अलग बैठेंगे भी लेंगे। सीएम धामी 23 जुलाई को रात्रि विश्राम रूद्रपुर में ही करेंगे। अगले दिन वे अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे। विधायक ठुकराल ने कहा कि सीएम धामी के प्रथम बार रूद्रपुर आगमन पर रूद्रपुरवासियों को कई सौगात मिलने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं में सीएम के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सीएम धामी का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा इसके लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *