KICHA UTTRAKHAND

किच्छा..कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम यूनिवर्सिटी, आखिर तुस्टीकरण की राजनीति क्यों?….पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Summary

Spread the love

Spread the loveउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किच्छा से बीजेपी प्रत्याशी राजेश शुक्ला के चुनावी प्रचार हेतु किच्छा विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दरअसल पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ना […]

Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किच्छा से बीजेपी प्रत्याशी राजेश शुक्ला के चुनावी प्रचार हेतु किच्छा विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दरअसल पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ना सिर्फ पूरे उत्तराखंड में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है ,बल्कि अपने गृह जनपद में भी अच्छा प्रदर्शन करना उनकी प्राथमिकता है।

इस बार भी बीजेपी ने किच्छा से राजेश शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है । साल 2017 में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनावी पटकनी दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सभा में अपार भीड़ देखकर एक बार फिर राजेश शुक्ला मजबूत नज़र आ रहे हैं । इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा विधानसभा के शांतिपुरी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि किच्छा विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों को लेकर जनता एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जहां एक ओर मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात कर रहा है। ऐसे में प्रदेश के लोगों को सोचना चाहिए कि आखिर इस प्रदेश का विकास किस के हाथों में सुरक्षित है।

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किच्छा विधानसभा का सुनियोजित तरीके से विकास करना बीजेपी सरकार में ही सुनिश्चित है। उन्होंने किच्छा की जनता से बीजेपी प्रत्याशी राजेश शुक्ला को जिताने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *