RUDRAPUR UTTRAKHAND

12 फरवरी को हवा का रुख़ बदलने रुद्रपुर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रुद्रपुर बीजेपी प्रत्याशी शिव अरोरा ने दी जानकारी

Summary

Spread the love

Spread the loveदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के कई स्थानों पर वर्चुअल माध्यम से bjp कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दरअसल उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार बड़ी रैलियों को वर्चुअल माध्यम से […]

Spread the love

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के कई स्थानों पर वर्चुअल माध्यम से bjp कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दरअसल उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार बड़ी रैलियों को वर्चुअल माध्यम से ही संबोधित किया जाना सुनिश्चित किया गया था।

जिस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से bjp कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रुद्रपुर विधानसभा के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में bjp प्रत्याशी शिवा अरोरा के समर्थन में हजारों bjp कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुअल माध्यम से सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार और उत्तराखंड  सरकार के द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को जनता के बीच रखा । प्रधानमंत्री ने कहा की डबल इंजन की सरकार निश्चित तौर पर उत्तराखंड में विकास की नई पटकथा लिख रही है। प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से सांसद और मतुआ संप्रदाय के धर्म गुरु शांतनु ठाकुर और सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी bjp प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन में प्रचार किया। बीजेपी प्रत्याशी शिव अरोरा ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को रुद्रपुर शहर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुद्रपुर कार्यक्रम को सुनते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। दरअसल पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए बीजेपी प्रत्याशी शिव अरोड़ा ने बताया कि 12 तारीख को रुद्रपुर शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील भी की, कि अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने के लिए पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *