LUCKNOW UTTARPRADESH

सतर्कता…उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए जारी किए सख्त निर्देश…3 फीसदी पॉजिटिविटी दर से अधिक वाले राज्यों से आने वालों के लिए ये नियम होंगे लागू

Summary

Spread the love

Spread the loveलखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम होते केसों के साथ दूसरे राज्यों के लोगों का आवागमन तेज हो गया है. इसको देखते हुए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से यूपी में दाखिल होने […]

Spread the love

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम होते केसों के साथ दूसरे राज्यों के लोगों का आवागमन तेज हो गया है. इसको देखते हुए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से यूपी में दाखिल होने वाले लोगों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की नियंत्रित स्थिति के बीच हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. ऐसे में 3 फीसदी पॉजिटिविटी दर से अधिक वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों के लिए कोरोना की नेगेटिव आरटीपीसीआर की रिपोर्ट अनिवार्य होगी. यह रिपोर्ट चार दिनों से अधिक पुरानी न हो.

CM योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोग अपना कोविड परीक्षण कराकर ही यात्रा प्रारंभ करें. जो लोग टीकाकरण की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हों, उन्हें छूट दी जा सकती है. सड़क/वायु/रेल मार्गों के अलावा निजी साधनों से आ रहे लोगों के लिए भी यह नियम लागू किए जाएं. हाई कोविड पॉजिटिविटी दर वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग की जाए. प्रदेश आगमन पर इनके एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग जरूर किए जाएं. इस संबंध में दिशा-निर्देश आज ही जारी कर दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *