शब्दों के जादूगर श्रीकर सिन्हा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किया नायाब तोहफा, जिसे देख मुख्यमंत्री हुए गदगद
Summary
देहरादून देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी पंतनगर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सिडकुल से जुड़ी समस्याओं और उनके निवारण को लेकर मुख्यमंत्री से पदाधिकारियों ने वार्ता की। दरअसल […]
देहरादून
देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी पंतनगर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सिडकुल से जुड़ी समस्याओं और उनके निवारण को लेकर मुख्यमंत्री से पदाधिकारियों ने वार्ता की।
दरअसल लंबे समय से सिडकुल हजारों नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लेकिन समय अनुकूल तरीके से कुछ आवश्यक चीजें आज भी सिडकुल में नहीं हो पा रही हैं। उसको लेकर सिडकुल के अलग-अलग इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग रखी।
इसी क्रम में एंडोरेंस इंडस्ट्री के एचआर हेड श्रीकर सिन्हा ने मुख्यमंत्री को एक नायाब तोहफा भी भेंट किया। आपको बता दें कि श्रीकर सिन्हा एंडोरेंस कंपनी में एक वरिष्ठ अधिकारी के पद पर काफी समय से काम कर रहे हैं, लेकिन श्रीकर सिन्हा को शब्दों का बाजीगर भी माना जाता है। श्रीकर सिन्हा किसी भी नाम या मुद्दे को लेकर उसका वर्णन कविता के रूप में करते रहते हैं। श्रीकर सिन्हा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम के प्रत्येक अक्षर का अलग-अलग अर्थ स्वरूप वर्णन कर उसे मुख्यमंत्री को भेंट किया । श्रीकर सिन्हा का यह उपहार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बेहद खास लगा ।