सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के लिए सीएम धामी ने जिला अधिकारियों को दिए विशेष दिशा निर्देश

Summary

Spread the love

Spread the love मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय खटीमा में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “Sardar@150″ अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों को […]

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय खटीमा में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “Sardar@150″ अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को इस अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और एकीकरण के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन हमें राष्ट्रहित में समर्पण, संगठन और एकजुटता का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *