KICHA UTTRAKHAND

जब किच्छा में हो रही है सेटेलाइट एम्स और डिग्री कॉलेज की स्थापना तो समुदाय विशेष के लिए विश्वविद्यालय की बात क्यों….मनोज तिवारी

Summary

Spread the love

Spread the loveकिच्छा जैसे-जैसे मतदान दिवस की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे ही सभी चुनाव प्रचार तेज कर रहे हैं। किच्छा विधान सभा से bjp प्रत्यासी राजेश शुक्ला के समर्थन में भोजपुरी गायक और bjp के स्टार प्रचारक […]

Spread the love

किच्छा

जैसे-जैसे मतदान दिवस की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे ही सभी चुनाव प्रचार तेज कर रहे हैं। किच्छा विधान सभा से bjp प्रत्यासी राजेश शुक्ला के समर्थन में भोजपुरी गायक और bjp के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार किच्छा विधानसभा से राजेश शुक्ला पर भरोसा जताते हुए bjp का प्रत्यासी बनाया है। राजेश शुक्ला ने साल 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनावी पटखनी दी थी और जनपद उधम सिंह नगर की किच्छा विधान सभा को सरकार द्वारा जनहित की बहुत सारी योजनाएं मिली है। मनोज तिवारी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग चुनावी जनसभा में पहुंचे ।

भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने किच्छा की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड की किच्छा विधानसभा नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक वर्ग विशेष की पार्टी के लिए काम कर रही है । उन्होंने कहा कि जब किच्छा में सेटेलाइट एम्स, महाविद्यालय की स्थापना हर वर्ग के लिए की जा रही है तो आखिर एक समुदाय विशेष के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना की बात कांग्रेसी क्यों कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि उन्हें किच्छा की जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार किच्छा से राजेश शुक्ला को तीसरी बार जिता कर उन्हें मंत्री पद तक पहुंचाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *