KICHA UTTRAKHAND

उत्तराखंड का विकास भाजपा सरकार के द्वारा ही संभव, विधायक राजेश शुक्ला ने चुनावी जनसंपर्क के दौरान जनता से की बीजेपी को वोट देने की अपील

Summary

Spread the love

Spread the loveकिच्छा भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की जननी कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा के द्वारा ही संभव है। राजेश शुक्ला ने किच्छा वार्ड 6 पुरानी गल्ला मंडी में जनसंपर्क कर लोगों […]

Spread the love

किच्छा

भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार की जननी कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा के द्वारा ही संभव है। राजेश शुक्ला ने किच्छा वार्ड 6 पुरानी गल्ला मंडी में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। 

जनसंपर्क के दौरान विधायक शुक्ला ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्प समय में ही कई विकासकारी कार्य कर स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश का विकास केवल मात्र भाजपा ही कर सकती है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस उनके लिए कड़े प्रतिद्वंदी नहीं हैं। उनकी लड़ाई विकासविरोधी ताकतों के खिलाफ है। किच्छा की जनता विकास करने वाली पार्टी भाजपा के साथ है।

उन्होंने कहा कि किच्छा के विकास के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारा है। किच्छा में उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि के मुद्दों पर चौमुखी कार्य किया गया है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से आगामी १४ फरवरी को कमल के फूल के निशान वाला बटन दबाने की अपील की है। वहां पर नगर अध्यक्ष विवेक राय, संदीप अरोरा, कुलदीप सिंह बग्गा, राजेश कुमार रज्जी, मूलचंद राठौर, भूपेंद्र नेगी, महेंद्र पाल, राकेश गुप्ता, सरन संधू, गोल्डी गोराया, महेंद्र ठाकुर, मुकेश सागर, नंदू प्रजापति, विजय कोली आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *