KHATIMA KICHA UTTRAKHAND

वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए बाबा साहेब ने लिखा था स्वर्णिम इतिहास …सुरेश गंगवार

Summary

Spread the love

Spread the loveसितारगंज भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डाक्टर भीम राव अम्बेडकर का 130वां जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया । जनपद ऊधमसिंह नगर की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फिरोजपुर के अम्बेडकर नगर में भारत […]

Spread the love

सितारगंज

भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डाक्टर भीम राव अम्बेडकर का 130वां जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया । जनपद ऊधमसिंह नगर की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फिरोजपुर के अम्बेडकर नगर में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य सुरेश गंगवार ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाबा साहेब का जन्मोत्सव मनाकर उन्हें याद किया । सुरेश गंगवार ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बुजुर्ग महिलाओं के साथ केक भी काटा । मीडिया से बात करते हुए सुरेश गंगवार ने कहा  कि भारत रत्न डा भीमराव अम्बेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा भारत के संविधान में तत्कालीन सामाजिक भेदभाव मिटाने तथा सभी को अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए डाक्टर भीम राव अम्बेडकर ने संविधान में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए। देर शाम हुए इस कार्यक्रम में अम्बेडकर नगर की महिलाओं और बच्चों ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे सुरेश गंगवार के साथ हरदीप सिंह नीला, फिरोजपुर के पूर्व प्रधान, नसीम अख्तर और सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *