देखिए उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने क्यों कहा कि धामी जी हमारी बात एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देते हैं
Summary
रुद्रपुर रुद्रपुर शहर के गांधी पार्क में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया। दरअसल उपनल कर्मचारी पिछले कई महीने से अपनी मांगों को लेकर लगातार मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहे थे लेकिन अब तक उनकी सुनवाई ना होने […]
रुद्रपुर
रुद्रपुर शहर के गांधी पार्क में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया। दरअसल उपनल कर्मचारी पिछले कई महीने से अपनी मांगों को लेकर लगातार मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहे थे लेकिन अब तक उनकी सुनवाई ना होने के बाद सुनियोजित तरीके से संयुक्त मोर्चा ने रुद्रपुर शहर के गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
संगठन के प्रदेश सह संयोजक मनोज कुमार ने कहा कि सरकार हाई कोर्ट के द्वारा दिए गए आदेशों को लागू करें साथ ही समान वेतन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए जिससे कि उपनल कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव खत्म हो। साथ ही मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई एसएलपी को वापस भी लिया जाए।
