RUDRAPUR UTTRAKHAND

रुद्रपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित हुए कई करोड़ के विकासपरक प्रस्ताव …व्यापारियों को भी मिला फायदा

Summary

Spread the love

Spread the loveरूद्रपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट सहित कई प्रस्ताव पारित किये गये। बोर्ड की बैठक नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। रूद्रपुर के विधायक राजकुमार […]

Spread the love

रूद्रपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट सहित कई प्रस्ताव पारित किये गये। बोर्ड की बैठक नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। रूद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल और किच्छा के विधयक राजेश शुक्ला ने भी शिरकत की। बैठक शुरू होते ही नगर निगम की दुकानों का किराया और तहबाजारी शुल्क वृद्धि का मामला उठा। व्यापारियों की मांग को देखते हुए किराया वृद्धि को वापस लेने का निर्णय लिया गया। जिसका सभी ने ध्वनि मत से समर्थन किया। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि किाया निर्धारित करने के लिए एक कमेटी गठित की जायेगी जिसमें एक पार्षद भाजपा ओर दूसरा पार्षद कांग्रेस का तथा व्यापारियों की तरफ से दोनों व्यापार मण्डलों के प्रतिनिध् िएवं नगर निगम के देा अधिकारी शामिल किये जायेंगे।

इसके बाद बैठक में वार्डों के विकास के लिए पार्षदों से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्ताव लिये गये। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 78.39 करोड़ रूपये का बजट पारित किया गया। कल्याणी नदी की सफाई एवं उसके मूल स्वरूप में वापस लाने के लिए भी चर्चा की गयी। साथ ही तय किया गया इस अभियान को मिल जुलकर आगे बढ़ाया जायेगा।

बैठक में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खाली पड़ी नजूल भूमि पर तार बाड़ या चाहरदिवारी कर सुरक्षित करने का भी निर्णय लिया गया ताकि नगर निगम की भूमि को अतिक्रमणकारियों से बचाया जा सके। साथ ही अतिक्रमित की गयी भूमि को भी कब्जामुक्त करने पर चर्चा हुयी। इसके अलावा मोहल्ला समिति के गठन, कूड़ा विधायन संयत्र, सीबीजी प्लांट, नगर निगम में स्थायी कार्मिक, गोल्डन कार्ड, अटल पेंशनर्स योजना, आवारा गौवंशीयों पशुओं के संरक्षण आदि पर भी चर्चा की गयी। गौंवशीय पशुओं का मामला उठने पर नगर आयुक्त ने कहा कि इस सम्बंध में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी से वार्ता की जायेगी। बैठक में मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। मिलजुलकर प्रयास करने से ही शहर को विकास की उंचाईयों पर ले जाया जा सकता है। मेयर ने कहा कि शहर की जो भी बड़ी समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता से हल करने के प्रयास किये जा रहे हैं। जनसमस्याओं के निराकरण में पार्षदों के मिल रहे सहयोग के लिए उन्होंने पार्षदों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि शहर हम सबका है इसके विकास के लिए मिलकर जुलकर प्रयास करने से ही सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। मेयर ने नगर निगम की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाई।

बैठक में किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला ने मेयर रामपाल सिंह द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर के लिए मेयर रामपाल सिंह द्वारा किये जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं। जिन उम्मीदों के साथ जनता ने उन्हें मेयर बनाया था उन उम्मीदों पर वह खरे उतर रहे हैं। जिस तरह से मेयर रामपाल सिंह कल्याणी नदी के उद्धार के लिए अभियान चला रहे हैं वह प्रशंसनीय है। मेयर रामपाल सिंह कल्याणी नदी की सफाई के लिए खुद नदी में उतरकर लोगों को एक अलग संदेश दिया है। इसके लिए उनकी चर्चा देहरादून तक हो रही है।

बैठक में विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने विशेष रूप से कल्याणी नदी के उद्धार के लिए चलाये जा रहे अभियान के लिए मेयर की पीठ थपथपाई । ठुकराल ने कहा कि कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने में वह हर कदम पर मेयर के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी के लिए शासन से बजट आवंटित करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रतिनिधि मण्डल के साथ देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कल्याणी नदी, नजूल भूमि पर मालिकाना हक और पार्षदों के वेतन का मुद्दा उठाया जायेगा।

बैठक के अंत में नगर आयुक्त ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल किच्छा विधायक राजेश शुक्ला सांसद प्रतिनिधि संजीव गुप्ता सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी सरताज सिंह मनहास वरिष्ठ वित्त अधिकारी बच्ची राम आर्य प्रभारी अधिशासी अभियंता गजेंद्र पाल सहित समस्त पार्षद एवं नामित पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *