KICHA UTTRAKHAND

वारदात…बरा गांव में एक युवक का शव झाड़ियों में मिलने से मचा हडकंप,पुलिस पहुंची मौके पर

Summary

Spread the love

Spread the loveकिच्छा तहसील के गांव बरा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद उसे झाड़ियों में फेंकना बताया जा रहा है । सूचना के बाद पुलिस ने […]

Spread the love

किच्छा तहसील के गांव बरा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद उसे झाड़ियों में फेंकना बताया जा रहा है । सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि गांव बरा के पास स्थित मंदिर के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा था। जिसे वहां से गुजर रही एक महिला के द्वारा देखा गया। युवक का शव मिलने के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलभट्टा थाना अध्यक्ष को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष राजेश पांडे फोर्स के साथ वहां पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

संभवत ऐसा प्रतीत हो रहा है युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। युवक के पेट, गले और पीठ में चाकू के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि युवक के पास कोई पहचान पत्र ना होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस बड़ी घटना के बाद एसपी सिटी ममता वोहरा भी मौके पर पहुंच गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *