RUDRAPUR UTTRAKHAND

पढ़िए.. जनपद ऊधमसिंह नगर में पूर्ण रूप से कर्फ्यू की सम्भावनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने क्या कहा..

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन मई तक पूर्ण रूप से कर्फ्यू का आदेश हुआ है । इसके साथ जनपद नैनीताल के शहर हल्द्वानी, रामनगर और लालकुआँ में भी […]

Spread the love

रुद्रपुर

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन मई तक पूर्ण रूप से कर्फ्यू का आदेश हुआ है । इसके साथ जनपद नैनीताल के शहर हल्द्वानी, रामनगर और लालकुआँ में भी तीन मई तक पूर्ण रूप से कर्फ्यू का आदेश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया है । इसके बाद जनपद ऊधमसिंह नगर में भी कर्फ्यू को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है । दरअसल जनपद ऊधमसिंह नगर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है । जिसको लेकर जिला प्रशासन लगातार स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर पूरी जानकारी ले रहा है । जनपद ऊधमसिंह नगर में कर्फ्यू को लेकर न्यूज़ इन 24 से बात करते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि सोमवार को जनपद ऊधमसिंह नगर के सभी एसडीएम से उनके क्षेत्र की पूरी कोविड मरीजों की रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा गया है । इसलिए जनपद ऊधमसिंह नगर में पूर्ण कर्फ्यू किन किन क्षेत्रों में लगाया जाएगा या नहीं लगाया जाएगा यह निर्णय सोमवार शाम तक सुनिश्चित किया जाएगा । साथ ही उन्होंने जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिवर की उपलब्धता के बारे में कहा कि जिला अस्पताल में 140 इंजेक्शन और प्राइवेट अस्पताल मेडिसिटी में 130 इंजेक्शन की व्यवस्था की गई है । और यदि किसी कोविड अस्पताल को इस इंजेक्शन की आवश्यकता होती है तो उसे सीएमओ से जरूरतमंद मरीज के लिए आवश्यकता के अनुरूप लिया जा सकता है । साथ ही उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की कि सभी को कोविड संक्रमण से बचने के लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन गम्भीरता से करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *