RUDRAPUR UTTRAKHAND

छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनने में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस नेता किशोर हलधर ने अपर जिला अधिकारी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज बनने के संस्तुति के बाद भी निर्माण कार्य में देरी होने के चलते हजारों यात्रियों को प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ता है। सिडकुल तथा जिला मुख्यालय नजदीक होने […]

Spread the love

रुद्रपुर

छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज बनने के संस्तुति के बाद भी निर्माण कार्य में देरी होने के चलते हजारों यात्रियों को प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ता है। सिडकुल तथा जिला मुख्यालय नजदीक होने के चलते इस मार्ग पर जाम के चलते बहुत ज्यादा यातायात प्रभावित होता है।

आम जनमानस की परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता किशोर हलधर ने अपनी टीम के साथ जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन अपर जिलाअधिकारी से मुलाकात कर सौंपा । और इसके निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ करने की मांग की। जिस पर अपर जिला अधिकारी ने तत्काल पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता से टेलीफोन पर संपर्क किया और निर्माण कार्य के देरी होने का कारण पूछा तब विनोद प्रसाद डबरियाल ने कहा हरियाणा के खन्ना कंस्ट्रक्शन कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट मिला है। अभी साॅइल टेस्टिंग का काम चल रहा है, जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

किशोर हलधर नेता कांग्रेस


जिसके बाद कांग्रेस नेता किशोर हलधर ने अपर जिलाधिकारी से कहा कि रोजमर्रा में आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए यदि एक महीने के भीतर निर्माण कार्य आरम्भ नहीं हुआ तो वह अपनी टीम के साथ आंदोलन पर बैठेंगे और इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, फरमान सिद्दीकी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मंगल सिंह, विजय सिंह, गणेश सरकार तपन सरकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *