KICHA UTTRAKHAND

किच्छा से बीजेपी प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने दाखिल किया नामांकन पत्र, नामांकन दाखिल करने के बाद अपनी मां का लिया आशीर्वाद

Summary

Spread the love

Spread the loveकिच्छा भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने किच्छा विधानसभा सीट से चुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ को भगोड़ा बताया है। नामांकन से पूर्व राजेश शुक्ला ने सबसे […]

Spread the love

किच्छा

भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने किच्छा विधानसभा सीट से चुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ को भगोड़ा बताया है। नामांकन से पूर्व राजेश शुक्ला ने सबसे पहले अपनी मां जानकी देवी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी जीत की कामना के लिए गुरुद्वारे और मंदिर में माथा टेका। विधायक ने नई मंडी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।  

किच्छा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा और दो बार किच्छा की पंसद बन चुके राजेश शुक्ला ने नामांकन पत्र जमा करने के दौरान कहा कि किच्छा की जनता ने कांगे्रस के सबसे बड़े चेहरे पूर्व सीएम हरीश रावत को हराकर भेज दिया है। और अब रुद्रपुर सीट से भागकर किच्छा आए तिलकराज बेहड़ की बारी है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई विकास बनाम भगोड़े की है।

उन्होंने कहा कि जो लोग रुद्रपुर से दो बार हारकर किच्छा आए हैं उन्हें किच्छा की जनता नकारने जा रही है। जनता ने विकास करने वाली पार्टी को चुनने का मन बना लिया है। किच्छा में विकास की गति रुकने वाली नहीं है, किच्छा से भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। इससे पहले उन्होंने नई मंडी में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में भाजपा को मजबूत करने की अपील की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *