भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ०गणेश उपाध्याय व प्रेम सहोता को किसानो ने किया सम्मानित
Summary
किच्छा निवासी उत्तराखंड भाकियू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश उपाध्याय तथा प्रेम सिंह सहोता को किसानों ने कुंडा गुरुद्वारे में एकत्र होकर सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया, जिसमें जिलेभर के किसानों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर डॉ० गणेश उपाध्याय […]
किच्छा निवासी उत्तराखंड भाकियू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश उपाध्याय तथा प्रेम सिंह सहोता को किसानों ने कुंडा गुरुद्वारे में एकत्र होकर सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया, जिसमें जिलेभर के किसानों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर डॉ० गणेश उपाध्याय ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीनों बिलों को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आढ़ में उद्योगपतियों के फायदे के लिए यह तीनों कृषि कानून बनाए, जिसको लेकर भारत से लेकर विदेशों तक भारतीय किसान आंदोलन कर रहे हैं तथा तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने मेरे ऊपर विश्वास करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका पूर्ण तरीके के साथ निर्वहन किया जाएगा, इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह, प्रदेश महासचिव दर्शन सिंह देओल, शीतल सिंह बङवाल, रवि कुमार डोगरा, भूपेंद्र सिंह, रिशपाल सिंह, जसवंत सिंह, धर्म सिंह, त्रिलोक सिंह, मेहर सिंह, अपर सिंह चीमा, चौधरी किशन सिंह, शीतल सिंह, दीदार सिंह,रिशपाल पाल सिंह सुभाष शर्मा आदि किसान शामिल रहे।