सीएम धामी के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार…कहा हर जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से करूंगा निर्वहन..
Summary
किच्छा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया है। सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने बताया कि स्थानीय विधायक राजेश शुक्ला के निर्देश […]
किच्छा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया है। सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने बताया कि स्थानीय विधायक राजेश शुक्ला के निर्देश पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो की जिम्मेदारी उनको दी गयी थी। अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करते हुए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला।
रोड शो के दौरान अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री के काफिले पर पुष्प वर्षा की गई। साथ ही सीएम धामी का माल्यार्पण कर उन्हें तलवार, सरोपा, शॉल, स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर स्वागत किया गया। जल्होत्रा ने कहा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए किच्छा विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी की कड़ी मेहनत है, उन्हीं के बल पर इस स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाया जा सका है। जल्होत्रा ने कहा भविष्य में भी उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका वो पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। बता दें कि शनिवार को स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों से प्रसन्न होकर सीएम धामी ने भी जल्होत्रा को बधाई दी थी।