KICHA UTTRAKHAND

SEWS पंतनगर के संरक्षक अजय तिवारी की 90 वर्षीय माताजी का हुआ निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

Summary

Spread the love

Spread the loveकिच्छा सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी पंतनगर के संरक्षक और शिरडी इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर समाजसेवी अजय तिवारी की 90 वर्षीय माता जयंती तिवारी का निधन हो गया। अभी कुछ महीने पहले ही उनके पिताजी का भी निधन हुआ था। […]

Spread the love

किच्छा

सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी पंतनगर के संरक्षक और शिरडी इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर समाजसेवी अजय तिवारी की 90 वर्षीय माता जयंती तिवारी का निधन हो गया। अभी कुछ महीने पहले ही उनके पिताजी का भी निधन हुआ था। अजय तिवारी की माताजी के निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दरअसल अजय तिवारी सामाजिक सरोकार में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इसलिए उनका सामाजिक दायरा भी काफी बड़ा है। अजय तिवारी की माता जी का निधन सुनते ही क्षेत्र के लोगों ने उन्हें फोन पर भी दुख जताया। अजय तिवारी ने Newsin24 से बात करते हुए बताया कि 90 वर्ष की आयु तक वह पूर्ण रूप से स्वस्थ रहीं और अभी दो-तीन दिन पहले ही उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई थी जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया आज उनका जीवन जितना भी सामाजिक और व्यावहारिक रूप से आगे है। उसमें उनकी माता जी का बहुत अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार पर उनकी माता जी और उनके पिता जी का आशीर्वाद सदैव उन्हें मजबूती देता रहेगा। अजय तिवारी की माताजी के निधन पर सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ बहुत सारी इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *