धान खरीद को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ ने अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, तो वहीं नोडल अधिकारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

Summary

Spread the love

Spread the loveरुद्रपुर किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने सैकड़ो किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धान खरीद में हो रही अनियमितताओं को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने धान खरीद को लेकर विभागीय अधिकारियों […]

Spread the love

रुद्रपुर

किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने सैकड़ो किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धान खरीद में हो रही अनियमितताओं को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

सांकेतिक धरना प्रदर्शन

उन्होंने धान खरीद को लेकर विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि धान की लिमिट अधिकांश खरीद केंद्रों पर पूरी हो चुकी है और किसान दर-दर भटक रहा है। वह अपने धान की तौल नहीं करा पा रहा है। इसको लेकर उन्होंने खरीद केंद्रों पर व्याप्त भ्रष्टाचार की बात कही उन्होंने कहा कि धान सीधे राइस मिलों में पहुंचा जा रहा है। इसके लिए उन्होंने धान खरीद केंद्रों की जांच करने की मांग भी की।

तिलकराज बेहड़ विधायक किच्छा

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने किसानों के धान खरीद के मुद्दे को लेकर जिला अधिकारी के नाम का ज्ञापन अपर जिला अधिकारी/नोडल धान खरीद अधिकारी पंकज उपाध्याय को सौंपा।

मीडिया से बात करते हुए धान खरीद नोडल अधिकारी पंकज उपाध्याय ने कहा की किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी बुनियाद आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार सभी धान खरीद केंद्रों पर किसानों से धान खरीद की जा रही है। इसके अलावा उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।

पंकज उपाध्याय एडीएम/नोडल अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *