Top Stories:
KICHA UTTRAKHAND

केंद्र सरकार ने जनपद उधम सिंह नगर को दी बड़ी सौगात, विधायक शुक्ला ने कहा जनसेवा का हर सपना हो रहा है साकार

Summary

रुद्रपुर धामी सरकार में उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर को केंद्र सरकार की ओर से एक बहुत बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में एम्स की एक सैटेलाइट शाखा खोलने के लिए मंजूरी मिल […]

रुद्रपुर

धामी सरकार में उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर को केंद्र सरकार की ओर से एक बहुत बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में एम्स की एक सैटेलाइट शाखा खोलने के लिए मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद उधम सिंह नगर में एम्स की सैटेलाइट शाखा स्थापित होने से पूरे कुमाऊं मंडल वासियों को एक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए काफी प्रयासरत थे और जिसे केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया है।

जनपद उधम सिंह नगर में एम्स के सैटेलाइट शाखा खोले जाने के पत्र के जारी होते ही जनपद उधम सिंह नगर के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। वहीं किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोटि कोटि धन्यवाद । उन्होंने कहा कि एम्स के लिए किच्छा क्षेत्र में ही भूमि देने के लिए उन्होंने सरकार से पहल की थी। दरअसल पिछले दिनों किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास से किच्छा क्षेत्र में ही एम्स खोले जाने के लिए भूमि के चयन का प्रस्ताव दिया गया था। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा की यह उपलब्धि सिर्फ जनपद उधम सिंह नगर के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे कुमाऊं मंडल के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि उनका जनसेवा का हर एक सपना अब सार्थक होता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *