विधायक राजकुमार ठुकराल का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, कहा डबल इंजन की भाजपा सरकार ही इस प्रदेश को बनाएगी नंबर वन
Summary
रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने संजय नगर महतोष में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2025 तक उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य […]
रूद्रपुर
विधायक राजकुमार ठुकराल ने संजय नगर महतोष में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2025 तक उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का विजन तैयार किया है। यह तभी संभव है जब आगामी विधानसभा में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही उत्तराखण्ड के हित सुरक्षित है।
विधायक ने कहा क्षेत्र की जनता ने उन्हें हमेशा दिल खोलकर अपना आशीर्वाद दिया है जिसकी बदौलत वह दो बार से विधायक के रूप में जनता की निरंतर सेवा कर रहे हैं।

विधायक ठुकराल ने कहा कि रूद्रपुर विधानसभा को माॅडल बनाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में कई बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। गांव के कोने कोने में आज विकास की झलक साफ दिखाई दे रही है। विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। विधायक ने क्षेत्र की जनता से प्रदेश की खुशहाली और समग्र विकास के लिए एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आहवान किया। इस दौरान शक्ति राय, विक्रम सिंह, विश्वजीत, प्रदीप राय, राजू विश्वास, रजन बाला, ठाकुर विश्वास, गोविंद मालााकर, वरूण बाला, कृष्णा हाल्दार, राज किशोर, संजीत ओझा, नरेश जोशी,नवी जान, सूरज बाला, वीरेन्द्रपाल, हरेन्द्र विश्वास, शांति बाला, मीरा विश्वास, सुभाष कीर्तनिया, शंकर विश्वास, विशाल भद्र, लिटन विश्वास,रघुराज राय, तसलीम, विक्की विश्वास, आशीष ठाकुर, किरण हाल्दार, राकेश बत्रा, देव भक्त, सहदेव सरकार, कृष्णा विश्वास, सुनील राय, आशुतोष हाल्दार, विक्रांत हाल्दार, अरूण विश्वास, प्रकाश दास, सजल विश्वास, हरादन विश्वास,सुखदेव बैरागी, विष्णु विश्वास आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।


