Top Stories:
DEHRADUN UTTRAKHAND

बड़ी खबर..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में आएंगी ये बड़ी हस्तियां, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

Summary

देहरादून उत्तराखंड का ताज एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के सर सज चुका है। पुष्कर सिंह धामी सूबे के 12वें सीएम बन गए हैं। देहरादून में हुई बीजेपी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। […]

देहरादून


उत्तराखंड का ताज एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के सर सज चुका है। पुष्कर सिंह धामी सूबे के 12वें सीएम बन गए हैं। देहरादून में हुई बीजेपी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। लगभग 11 दिनों के मंथन के बाद आखिरकार फैसला आ गया है। एक बार फिर मुख्यमंत्री के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर पार्टी आलाकमान ने मोहर लगाई है। यानि धामी बुधवार को फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। जहां जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है। देर रात खुद जिलाधिकारी और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।

आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बीजेपी लगातार कह रही है कि पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य और दिव्य होगा इसके लिए तमाम तैयारियां संगठन ने पूरी कर ली हैं। वहीं जिला प्रशासन ने भी तमाम तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *