Top Stories:
DEHRADUN UTTRAKHAND

बड़ी खबर…उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी, विधायक दल की बैठक में तय किया गया नाम

Summary

देहरादून उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की मतगणना के 11 दिन आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। और उत्तराखंड के 12वे मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नाम को फाइनल कर दिया […]

देहरादून

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की मतगणना के 11 दिन आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। और उत्तराखंड के 12वे मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नाम को फाइनल कर दिया गया है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए सीटें तो जीत ली थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए थे । जिसके बाद मुख्यमंत्री को लेकर लगातार दिल्ली दरबार में बैठकों का दौर चल रहा था। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम पहले भी फाइनल हो सकता था। लेकिन होलाष्टक की वजह से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होली के बाद करने की बात की जा रही थी। जिसे आज पूरा कर लिया गया। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर्यवेक्षक के तौर पर आज उत्तराखंड पहुंचे थे। उनके साथ बीजेपी की वरिष्ठ नेता सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थी।

जिन्हें मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करनी थी और आखिरकार इंतजार की घड़ियों को खत्म करते हुए को बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर, और लोगों की जुबान पर लगातार पुष्कर सिंह धामी के चेहरे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। क्योंकि उत्तराखंड 2022 के विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही बीजेपी ने इतिहास रचा है। देहरादून में संगठन और विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का एलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *