मुख्यमंत्री के सफल स्वागत कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने दिया बड़ा बयान…कहा अबकी बार 60 के पार..2022 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
Summary
रुद्रपुर मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद ऊधम सिंह नगर आये प्रदेश के युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया । जिसमें जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पुष्कर धामी का रोड शो के […]
रुद्रपुर
मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद ऊधम सिंह नगर आये प्रदेश के युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया । जिसमें जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पुष्कर धामी का रोड शो के माध्यम से भिन्न भिन्न संस्कृति की कलाकृतियों का प्रदर्शन कर स्वागत अभिनंदन किया जिसमें हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल बाईक रैली मुख्य बाजार के प्रमुख स्थानों पर निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गृह जनपद आने पर सभी विधानसभा में भव्य दिव्य कार्यक्रम में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शिव अरोरा ने कहा पंतनगर में पुष्कर सिंह धामी द्वारा कार्यकर्ताओ की बैठक ली जिसमे युवाओं ने हुंकार भरी की 2022 के चुनाव में फिर से युवा सरकार प्रदेश में बनने जा रही है जिसमे भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 60 के पार के नारे को सार्थक करने वाली है। शिव अरोरा ने कहा पन्तनगर में रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रबुद्ध वर्गों के लोगो से लेकर विभिन्न संस्थाओं व सामाजिक लोगो से मुलाकात कर समस्याओं को सुना। वही अपने प्रवास के दूसरे दिन पुष्कर सिंह धामी का किच्छा विधानसभा से लेकर सितारगंज , नानकमत्ता के विभिन्न स्थानों रोड शो के माध्यम से ऐतिहासिक स्वागत हुआ। शिव अरोरा ने कहा पुष्कर सिंह धामी के उनकी विधानसभा खटीमा पहुँचने पर जगह जगह कार्यकर्ताओ द्वारा हजारो के संख्या में सड़कों पर उतर कर फूलमालाओं व कुमाउनी नृत्य पंजाबी भंगड़ा से लेकर विभिन्न संस्कृति के माध्यम से भव्य दिव्य ऐतिहासिक स्वागत हुआ। शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में जोश है और यहाँ जोश दर्शाता है कि आने वाले 2022 के चुनाव में अबकी बार युवा सरकार 60 के पार के नारे को सार्थक करने वाली है । शिव अरोरा ने जिले में हुए ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी । शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के स्वागत कार्यक्रम को लेकर विगत दिनों से तैयारी चल रही थी जिसके कारण जिले में भव्य दिव्य स्वागत कार्यक्रम सफल हुआ।