KHATIMA UTTRAKHAND

मुख्यमंत्री धामी की इसी अदा का कायल है उत्तराखंड, सीएम धामी ने ठेले पर खड़े होकर खाए गोलगप्पे, वीडियो हुआ वायरल

Summary

Spread the love

Spread the loveखटीमा गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी जरूर आ जाता है और गर्मी के मौसम में गोलगप्पे खाने का तो मजा ही कुछ और है। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गोलगप्पे का […]

Spread the love

खटीमा

गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी जरूर आ जाता है और गर्मी के मौसम में गोलगप्पे खाने का तो मजा ही कुछ और है। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गोलगप्पे का मजा लेने से नहीं चूके।

जब मुख्यमंत्री हल्द्वानी से खटीमा पहुंचे तो बाजार स्थित आगरा चाट भंडार पर उन्होंने गोलगप्पे खाए। उनके साथ जनपद उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद रहे। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ठेलों पर खड़े होकर खाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद जमीन से जुड़े हुए व्यक्तित्व हैं और आम लोगों के बीच में एक साधारण व्यक्ति की तरह कई बार वह खाने की चीजों का आनंद लेते हुए देखे जाते रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *