जिलाधिकारी ने नगर निगम आयुक्त के साथ किया नगर निगम कार्यालय परिसर का निरीक्षण, नगर निगम को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
जनपद उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने सीडीओ/ नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के साथ नगर निगम परिसर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर निगम कार्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए निर्देशित भी किया।

दरअसल जिलाधिकारी युगल किशोर पंत नगर निगम में नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के संदर्भ में विचार विमर्श एवं जन जागरूकता बैठक में शिरकत करने गए थे। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा जन जागरूकता अभियान को और तेज किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त आईएएस विशाल मिश्रा के नेतृत्व में रूद्रपुर नगर निगम को और बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। जिसमें शहर की साफ सफाई, जलभराव से मुक्ति, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, पार्को के सौंदर्यीकरण का काम प्रमुख है।

