HARIDWAR UTTRAKHAND

खुलासा… चोरों ने चुराया पचास लाख रुपये का आंखों का काजल, पुलिस ने किया खुलासा, काजल चोर हुए सलाखों के पीछे

Summary

Spread the love

Spread the loveहरिद्वार खबर पढ़कर मामला थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन हकीकत है कि हरिद्वार में चोरों ने आंखों का काजल ही चुरा लिया। दरअसल 25 मई की रात को हरिद्वार की सिडकुल स्थित हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी से आईकॉनिक काजल की […]

Spread the love

हरिद्वार

खबर पढ़कर मामला थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन हकीकत है कि हरिद्वार में चोरों ने आंखों का काजल ही चुरा लिया। दरअसल 25 मई की रात को हरिद्वार की सिडकुल स्थित हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी से आईकॉनिक काजल की चोरी हो गई थी।

हरिद्वार जिले के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत और एएसपी हरिद्वार स्वतंत्र कुमार सिंह ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी से करीब 50 लाख रुपए के आईकॉनिक काजल की पेटियां चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी।

जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सिडकुल स्थित डेंसो चौक के पास चार काजल चोर गिरफ्तार कर लिए। इन चोरों के पास से करीबन 50 लाख रुपये के काजल की पेटियां भी बरामद कर ली गई हैं । हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत और एएसपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने काजल चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *